फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पुलिस को कमरे में मिला शव

Wed, 19 Feb 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
बिधूना (औरैया)। भर्थना रोड निवासी शिक्षक की पत्नी का शव सोमवार की रात कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर बिधूना कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, मायके वालों ने महिला के ससुराल के चार लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला के जेठ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से ससुराल के बाकी लोग फरार हैं।
विज्ञापन

भर्थना रोड निवासी शिक्षक पीयूष की पत्नी रेखा का शव सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना महिला के मायके वालों को दी। जानकारी मिलते ही इटावा निवासी रेखा का भाई अजीत पाल पुत्र स्व. प्रेमपाल ने आकर बहन की हत्या की आशंका जताई। भाई ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बहन रेखा को पति पीयूष, जेठ सास्वत उर्फ लल्लन के अलावा सास व जेठानी दहेज में कार व दो लाख रुपया नगद लाने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर उन लोगों ने बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने भाई की तहरीर के आधार पर चारों लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। मौके पर मौजूद जेठ सास्वत उर्फ लल्लन को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अख्तर अली ने बताया कि रात लगभग तीन बजे उन्हें रेखा के ससुराल वालों ने घटना की सूचना दी थी। पूछताछ में पति पीयूष ने बताया कि वह नीचे के कमरे व पत्नी रेखा पुत्र शिवाय के साथ ऊपर के कमरे में सो रही थी। रात लगभग पौने तीन बजे बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वह ऊपर पहुंचा तो काफी देर तक खटखटाने के बाद भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचने पर पत्नी को फंदे पर लटका देखा। इस पर उन्होंने उसे नीचे उतारा।

उधर, भाई अजीत पाल ने बताया कि उसकी बहन की शादी 17 फरवरी 2016 को शिक्षक पीयूष उर्फ मदन पुत्र रघुपाल निवासी कालाबोझ कुदरकोट के साथ हुई थी। दहेज की मांग को लेकर शादी की सालगिरह के दिन उसकी हत्या कर दी गई। इस संबंध में सीओ मुकेश प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हकीकत पता चल सकेगी। मृतक के भाई की तहरीर पर पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed