फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

पुत्री की हत्या की आशंका पर पुलिस से रुकवाया शव का दाह संस्कार

Sun, 02 Feb 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी विवाहिता की मौत पर पिता के हत्या की आशंका जताने पर पुलिस ने रविवार को शेरगढ़ श्मशान घाट पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवा दिया। इस बीच घाट पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों को खूब खरीखोटी सुनाई। बाद में गुस्सा शांत होने पर पुलिस से की गई शिकायत वापस ली। इसके चलते लगभग डेढ़ घंटे बाद अंतिम संस्कार किया जा सका।
विज्ञापन

मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी विजय लक्ष्मी (38) पत्नी प्रमोद शर्मा 31 जनवरी को घर में सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। इस पर पति व ससुराल के अन्य लोगों ने उन्हें कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान एक फरवरी को महिला की मौत हो गई। इस पर ससुराल वालों ने उसके मायके वालों को सूचना दी। रविवार को उरई के इंदिरानगर मोहल्ला निवासी मायके वालों के औरैया पहुंचने से पहले ही ससुराल वाले महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए शेरगढ़ श्मशान घाट पहुंच गए।
विज्ञापन

मायके वालों को घर पर कोई नहीं मिला तो वह कोतवाली पहुंच गए। महिला के पिता जगदीश वर्मा निवासी इंदिरा नगर उरई ने पुत्री के ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायतीपत्र दिया। साथ ही पुलिस को बताया कि उनके आने से पहले ही पुत्री के ससुराल वाले उसका शव लेकर अंतिम संस्कार करने के लिए यमुना नदी स्थित शेरगढ़ श्मशान घाट ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की शिकायत पर पुलिस ने शेरगढ़ श्मशान घाट पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवाया और पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद शेरगढ़ घाट पहुंचे महिला के पिता व अन्य परिजनों ने ससुराल वालों को खरीखोटी सुनाकर अपनी भड़ास निकाली। बाद में गुस्सा शांत होने पर शिकायत वापस ले ली और पुलिस को कोई कार्रवाई न करने के बाबत लिखकर दिया। इस पर पुलिस बिना कोई कार्रवाई किए लौट गई। इसके बाद मायके वालों की उपस्थिति में महिला का अंतिम संस्कार किया गया। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल/क्राइम इंस्पेक्टर शशांक राजपूत ने बताया कि महिला के पिता द्वारा कार्रवाई न करने की बात लिखकर देने से कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

उधर, पिता जगदीश वर्मा ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी 18 साल पहले औरैया के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी प्रमोद वर्मा से हुई थी। शादी के बाद से पुत्री के ससुराल वालों ने आज तक उनकी पुत्री को न तो मायके भेजा और ना ही उन लोगों को मिलने दिया। 31 जनवरी को फोन से पुत्री के सीढ़ियों से गिरने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed