{"_id":"5e1f5a748ebc3e4ae64c216f","slug":"crime-auraiya-news-knp538652656","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे संविदा कर्मी को गांव के तीन लोगों ने पीटा, 50 हजार छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे संविदा कर्मी को गांव के तीन लोगों ने पीटा, 50 हजार छीने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। वाराणसी में रेलवे में संविदा कर्मी को तीन लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर उसके पास जेब में रखे 50 हजार रुपये छीनकर भाग गए। पीड़ित ने बिधूना कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के खानजहांपुर चिरूकुआ निवासी जयप्रकाश शर्मा पुत्र रामबाबू शर्मा वाराणसी में रेलवे में इलेक्ट्रिकल विभाग में संविदा कर्मी है। पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह बुधवार को गांव की पुलिया के पास था। तभी गांव के तीन लोग आए और उसके साथ मारपीट कर जेब में रखे 50 हजार रुपये छीनकर भाग गए। इस पर उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर तीनों आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी राजदेव प्रजापति ने बताया कि मामला मारपीट का है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवकों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।