फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

एन्टी रोमियो टीम को देख शोहदों ने बदला रास्ता

Tue, 07 Jan 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली की महिला पुलिस ने सोमवार को एंटी रोमियो अभियान चलाया। टीम ने कालेज जा रही छात्राओं को रोककर उनसे समस्याएं पूछी। कहा कि वह किसी से डरे नहीं बल्कि डटकर मुकाबला करें। किसी भी समस्या को छिपाए नहीं, बल्कि पुलिस व परिजनों को बताए। कालेजों के आसपास एंटी रोमियो टीम को देखकर शोहदे मुंह छिपाकर भागने लगे। कुछ तो रास्ता बदलकर निकल लिए।
विज्ञापन

कोतवाली की महिला उपनिरीक्षक निशा चौधरी ने महिला कांस्टेबल उमा के साथ बाबरपुर-अजीतमल कस्बे में एंटी रोमियो अभियान चलाया। अजीतमल कस्बे में जनता इंटर कालेज के पास सुबह-सुबह स्कूल जा रही छात्राओं के इर्द गिर्द घूम रहे युवकों को रोककर उनसे पूछताछ की गई। उनसे कालेज के बाहर घूमने का कारण पूछा गया। उन लड़कों के नाम, पता और मोबाइल नंबर नोट किया गया। उन्हें आगे से कालेज के बाहर न घूमने की सख्त हिदायत की गई।
विज्ञापन

बाबरपुर कस्बे में बाल विकास संस्थान इंटर कालेज के आसपास छुट्टी के दौरान जगह-जगह खड़े लड़कों से बीच रास्ते में खड़े होने का कारण पूछा। उन लड़कों की फोटो भी खींचे। लड़कों ने पुलिस से माफी मांगी। उपनिरीक्षक निशा चौधरी ने हिदायत दी कि यदि आज के बाद वह छुट्टी के दौरान छात्र-छात्राओं के जाने वाले रास्ते पर खड़े पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एंटी रोमियो टीम के साथ कांस्टेबल अमित कुमार, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed