{"_id":"5e1385ff8ebc3e87f62f714f","slug":"crime-auraiya-news-knp536786062","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुस्तान पेट्रोलियम की पाइप लाइन में सेंध लगाने के प्रयास से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुस्तान पेट्रोलियम की पाइप लाइन में सेंध लगाने के प्रयास से हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रेवाड़ी कानपुर पाइप लाइन में चोरों ने सेंध लगाने का प्रयास किया। चोर पाइप लाइन से तेल चोरी कर पाते, इससे पहले ही सुरक्षा कर्मियों ने खोदा गया गड्ढा देख लिया। सुरक्षा कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पाइप लाइन की सुरक्षा के लिए काम कर रही सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर सेवेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी पुर्वा माधौसिंह सरायपुख्ता ने तहरीर में बताया कि रविवार की शाम लाइन वाकर राम सिंह अपने क्षेत्र में पाइप लाइन की सुरक्षा के लिए चेकिंग कर रहे थे। रामगढ़ हरचंदपुर क्षेत्र में पाइप लाइन के आसपास गड्ढा खोदा मिला। यह तेल पाइल लाइन में सेंध लगाने के उद्देश्य से किया गया था। लाइन वाकर ने मामले की सूचना सुपरवाइजर सेवेंद्र को दी।
सेवेंद्र ने उच्चाधिकारियों एवं थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। चोरी होने के प्रयास की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन एवं एचपीसीएल कंपनी अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सभी ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पाइप लाइन में चोरी करने के प्रयास का मामला संज्ञान में आया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।