फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

तीन दिन पहले ससुराल आए युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Tue, 07 Jan 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
फफूंद (औरैया)। गांव सदुल्लापुर में अपनी ससुराल आए मजदूर युवक का शव सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। युवक तीन दिन पहले मायके में रह रही पत्नी से मिलने आया था। बताया जा रहा है कि युवक का उसकी पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसी वजह से उसने फांसी लगा ली। सूचना पाकर मौके पर पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मजदूरी करने वाले गुड्डू कोरी (40) निवासी ग्राम सरंगवा थाना घाटमपुर, कानपुर की शादी आठ वर्ष पूर्व फफूंद के सदुल्लापुर निवासी स्व. रामशंकर की पुत्री पूनम से हुई थी। पति-पत्नी में आपसी अनबन रहती थी। इस पर गुड्डू की पत्नी अक्सर अपने मायके चली आती थी। एक माह से उसकी पत्नी अपने मायके में ही थी। तीन दिन पूर्व गुड्डू अपनी पत्नी के पास आया था।
विज्ञापन

वह यहीं रहकर काम करना चाहता था। किसी बात को लेकर रविवार को गुड्डू और उसकी पत्नी के बीच फिर झगड़ा हुआ। गुड्डू रविवार को घर से निकल आया। सोमवार सुबह गांव से कुछ दूर अछल्दा रोड के पास ग्रामीणों को गुड्डू का शव शीशम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ अजीतमल सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक ने आत्महत्या की या किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई। इसको लेकर पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है। मृतक के ससुरालियों से भी पूछताछ चल रही है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का शव पेड़ पर लटका देख उसके दोनों मासूम बेटे फफक कर रो उठे। जिसे देख वहां मौजूद लोगों की आंखे भी छलक आईं। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार को पति-पत्नी में कहासुनी होने के बाद गुड्डू दोनों बच्चों को अपने साथ घर ले जाने के लिए कह रहा था। पत्नी व उसकी मां ने बच्चों को ले जाने से मना कर दिया। इसके बाद गुड्डू ससुराल से चला गया। ग्रामीणों ने कहा अगर गुड्डू की पत्नी ने उसे अपने साथ दोनों बच्चों को ले जाने देती तो शायद वह जान नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed