फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

पत्नी का हत्यारोपी पति गिरफ्तार, भेजा जेल

Sun, 05 Jan 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime
बेला (औरैया)। गांव हरवंशपुर में चार दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत का पुलिस ने खुलासा कर हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पति ने स्वीकार किया कि गृह कलह के चलते उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ प्रताड़ित करने व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र के गांव हरवंशपुर निवासी मीना पति विनोद कुमार का शव एक जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ मिला था। रविवार को बेला थाने की पुलिस ने घटना की खुलासा कर दिया। सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक मीना का पति विनोद कुमार पेशे से किसान है। शादी के बाद से वह अपनी पत्नी को अक्सर प्रताड़ित करता रहता था।
विज्ञापन

इसी के चलते एक जनवरी की रात पति विनोद कुमार पुत्र बेचे लाल, ससुर बेचेलाल पुत्र शिवदयाल, सास तुलसी देवी उर्फ सुशीला, जेठ प्रमोद कुमार, जेठानी ममता और चचिया सास शारदा देवी ने मीना की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। बाद में वह उसे सीएचसी सहार लेकर गए और वहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिए जाने के बाद वह भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीना की मां मुन्नी देवी निवासी महेशपुर थाना गुरुसहायगंज जिला कन्नौज ने बेला थाने में पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ प्रताड़ित कर हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर रविवार को बेला थाने की पुलिस ने पति विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पति विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि गृह कलह के चलते उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। उधर, सीओ का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही सबको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed