{"_id":"5ddacc4b8ebc3e54ec35315a","slug":"crime-auraiya-news-knp527954436","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला फांसी पर झूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला फांसी पर झूली
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव किशनपुर की मड़ैया में शनिवार की रात एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी व कोतवाली इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे विवाहिता के पिता ने पुत्री की संदिग्ध रूप से मौत होने पर शव का पोस्टमार्टम कराने की तहरीर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव किशनपुर की मड़ैया में शनिवार की रात तकरीबन 9:30 बजे लक्ष्मी देवी (24) पत्नी आमोद कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। उसका शव कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। इसकी जानकारी होते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची यूपी डायल 112 नंबर पुलिस ने सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ व इंस्पेक्टर कोतवाली आलोक कुमार दुबे को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे दोनों अधिकारियों ने महिला के शव को कब्जे में लिया। उधर जानकारी होने पर पहुंचे मृतका के पिता रूमाल सिंह निवासी रैमा जिला फिरोजाबाद ने पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने को तहरीर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
महिला के पिता रूमाल सिंह ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी इसी साल मार्च में हुई थी। उसने गृह कलेश के चलतेे आत्महत्या कर ली है।
वहीं, इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके वालों की ओर से अभी किसी के खिलाफ न तो कोई तहरीर दी गई और न ही कोई आरोप लगाया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।