{"_id":"5dd97cc88ebc3e54e1005076","slug":"crime-auraiya-news-knp5277512169","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट दर्ज हुए 24 घंटे बीते, नहीं बरामद हुई छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट दर्ज हुए 24 घंटे बीते, नहीं बरामद हुई छात्रा
विज्ञापन
बेला (औरैया)। नौसारा गांव में गुरुवार की रात भाजपा समर्थित बिधूना ब्लॉक प्रमुख द्वारा पड़ोस की नाबालिग छात्रा को अपहरण करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बेला थाने की पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी ब्लॉक प्रमुख हत्थे नहीं चढ़ा। उधर, एहतियातन छात्रा के घर के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई है।
नौसारा गांव में गुरुवार की रात भाजपा समर्थित बिधूना ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र राजपूत ने पड़ोस के घर में धावा बोलकर घर वालों के साथ मारपीट की और नाबालिग छात्रा को उठा ले गया। इस मामले लड़की के पिता ने ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र राजपूत, उनके पिता अरविंद के अलावा रोहिताश, धर्मेंद्र व राजकमल के खिलाफ मारपीट, लूटपाट, और नाबालिग छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी ब्लॉक प्रमुख सहित कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। बेला थाना प्रभारी कृष्ण नारायन यादव ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ जा रहा है। मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया गया है। टीम गठित कर कई जगह दबिश दी गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, इस मामले में एसपी सुनीति का कहना है कि सबसे बड़ी चुनौती छात्रा को बरामद करने की है। इसके लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। उम्मीद है जल्द छात्रा को बरामद कर आरोपी ब्लॉक प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।