{"_id":"5dd2f1438ebc3e550115e88f","slug":"crime-auraiya-news-knp5266869168","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुए में वसूली का वीडियो वायरल होने पर तीन पुलिस कांस्टेबल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुए में वसूली का वीडियो वायरल होने पर तीन पुलिस कांस्टेबल निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गांव जौरा रुहेली में लगे तीन दिवसीय मेले के पास जुए के फड़ से बबीना चौकी के पुलिस कर्मियों ने वसूली की। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने पर एसपी ने तीन कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है।
सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें तीन पुलिसकर्मी एक जुए की फड़ पर वसूली करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो औरैया तहसील में सेंगुर नदी के किनारे गांव जौरा रुहेली में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेले के पास सुनसान स्थान पर खेले जा रहे जुए का बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा कि तीन पुलिस कर्मी खड़े हैं और बाद में जुआ खेल रहे लोगों से रुपये भी ले रहे हैं।
एसपी सुनीति के अनुसार वायरल हुए वीडियो में दिबियापुर थाने के बबीना चौकी के कांस्टेबल दिखाई दे रहे हैं। जुए के फड़ से अवैध वसूली करने के आरोप में मुख्य आरक्षी श्रीपाल, आरक्षी प्रवेंद्र कुमार, आरक्षी सुखवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि कुछ दिन पहले दिबियापुर में वर्चस्व को लेकर फायरिंग करने वाले आरोपियों को लेकर न्यायालय गए पुलिस कर्मियों ने सभी को होटल ले जाकर खाना खिलाया था। इस मामले की फोटो सोशल मीडिया पर आई थी। इस मामले में भी सीओ ने मौके पर पुलिस कर्मियों को रंगे हाथों पकड़ लिया था। इस पर एसपी ने 15 नवंबर को दिबियापुर थाने के तीन पुलिस कांस्टेबल सनोज कुमार, हरेंद्र पाल, अनुज गुप्ता को निलंबित कर दिया था। एक सप्ताह में दिबियापुर थाने के छह कांस्टेबल निलंबित किए जा चुके हैं।