{"_id":"5dd2f08b8ebc3e55061a92dd","slug":"crime-auraiya-news-knp526686523","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाई ने ही की थी युवती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगे भाई ने ही की थी युवती की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। गांव प्रतापपुर में 13 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली की हत्या खुलासा हो गया है। पुलिस के मुताबिक गांव के ही सजातीय युवक से प्रेम संबंध के कारण सगे भाई ने ही युवती की गला दबाकर हत्या कर दी थी। बाद में आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटका दिया था। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गांव प्रतापपुर में छह नवंबर को प्रियंका (18) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। इस मामले में मृतक प्रियंका की चाची पिंकी ने दो दिन पहले अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या आनर किलिंग प्रतीत हो रही थी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शक की सूई उसके भाई विपिन पर ही जा रही थी। घटना के बाद विपिन घर से चला गया था।
विपिन के फोन की काल डिटेल निकलवाई गई। काल डिटेल में पुलिस का शक विपिन पर और अधिक गहरा गया। शक के आधार पर विपिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बहन की गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पूछताछ में विपिन ने बताया कि गांव में ही सजातीय युवक से उसकी बहन का प्रेम प्रसंग था। घटना वाले दिन सुबह बहन का प्रेमी घर आया था। प्रेमी ने उसकी बहन को कुछ गिफ्ट दिए। इसकी जानकारी प्रेमी की मां को हो गई।
विज्ञापन
प्रेमी की मां ने उसे बुलाकर कई लोगों के सामने अपनी बहन को समझाने के लिए कहा। पुलिस के अनुसार विपिन को प्रेमी की मां का लोगों के सामने उलाहना देना नागवार गुजरा। सबके सामने अपनी बेइज्जती महसूस होने पर वह सीधे बहन के पास पहुंचा और गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में आत्महत्या का रूप देने के लिए साड़ी का फंदा बनाकर शव लटका दिया। पुलिस ने बहन की हत्या के आरोप में विपिन को जेल भेज दिया है।