फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

40 लाख की देशी शराब व 26 लाख का कंटेनरबरामद

Tue, 19 Nov 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार की शाम गांव भाऊपुर के पास एक कंटेनर से बरामद शराब की पेटियों की गिनती कर ली है। पुलिस के मुताबिक विभिन्न ब्रांड की देशी शराब की 1308 पेटियां बरामद की गईं हैं। दो अंतरराज्यीय तस्करों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बरामद शराब की कीमत कंटेनर समेत 66 लाख रुपये बताई है। शराब तस्कर फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर मुर्गी दाना के बजाय धान के भूसे व गेहूं की बोरियों में पेटियों को छिपाकर कंटेनर से कानपुर ले जा रहे थे।
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि पंजाब निर्मित उक्त देशी शराब की 1308 पेटियों को पुलिस ने रविवार की शाम गांव भाऊपुर के सामने एक कंटेनर से बरामद किया है। मौके से दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम अर्जुन सिंह पुत्र जसवंत सिंह व कंबल सिंह उर्फ कमलजीत पुत्र जसपाल निवासीगण सूरजपुर पिंजौर पंचकूला हरियाणा बताया है। उक्त आरोपियों ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति ने पंचकूला में यह कहते हुए कंटेनर को कानपुर पहुंचाने के लिए कहा कि कंटेनर में पशुओं का सूखा चारा लदा हुआ है। इसके एवज में उससे पांच हजार रुपये का भाड़ा तय किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पकड़े गए कंटेनर में क्रेजी रोमियो व्हिस्की की 149 पेटी, क्रेजी रोमियो व्हिस्की की 1159 पेटियां बरामद हुई। एक कंटेनर भी बरामद किया गया, जिसमें उक्त 1308 पेटियां जिनकी कीमत लगभग 44 लाख रुपये बताई गई है। वहीं कंटेनर की कीमत 26 लाख है। शराब तस्कर फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर मुर्गी दाना के बजाय धान के भूसे व गेहूं की बोरियों में पेटियों को छिपाकर कंटेनर से कानपुर ले जा रहे थे। जिस पर पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से धान भूसा व गेहूं की गठरी के अलावा फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

एएसपी ने बताया कि इस प्रकरण में आरोपी वाहन स्वामी रणजोध सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी पोफापुर, श्री मुक्तसर साहिब पंजाब की पुलिस को सरगर्मी से तलाश है। उधर पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। घटना के बाद पकड़े गए आरोपियों ने पूछने पर बताया कि उन्हें बंटी नाम के एक युवक ने कंटेनर यह कहकर सौंपा कि इसमें मुर्गीदाना लदा है। इसे कानपुर पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed