{"_id":"5dc9a9728ebc3e5b191b9b26","slug":"crime-auraiya-news-knp5252207199","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून की दुकान में सेंध लगाकर हुई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परचून की दुकान में सेंध लगाकर हुई चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर क्षेत्र के मोहल्ला बैहन टोला में रविवार की देर रात चोरों ने एक परचून की दुकान की दीवार में सेंध लगाकर नगदी समेत दस हजार रुपये का माल पार कर दिया। पीड़ित दुकान मालिक ने मामला दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला बैहन टोला निवासी गणेश शंकर पुत्र श्याम मनोहर ने बताया कि मोहल्ले में उसके घर के पास ही उसकी परचून की दुकान है। रविवार की रात वह रोजमर्रा की भांति दुकान बंद करके अपने घर चला गया।
रात में किसी समय चोरों ने उसकी दुकान की दीवार में सेंध लगाकर गोलक में रखे दो हजार रुपये नगद के अलावा दुकान में रखा लगभग दस हजार रुपये कीमत का सामान पार कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी तब हुई जब सोमवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे।
विज्ञापन
बताया कि तत्काल यूपी डायल 100 नंबर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। संवाद