{"_id":"5dc85b818ebc3e5b4507f045","slug":"crime-auraiya-news-knp5250235132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर बच्चों समेत घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर बच्चों समेत घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बेला क्षेत्र के ग्राम जमालपुर निवासी एक विवाहिता ने महिला थाना पुलिस को तहरीर देकर कन्नौज जिले के छिबरामऊ निवासी ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर बच्चों समेत घर से निकालने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत चार नामजद व दो अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम जमालपुर निवासी रेनू पत्नी संदीप ने महिला थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी गत 1 जनवरी 2013 को कन्नौज जिले के थाना छिबरामऊ के मोहल्ला दयाल नगर भैंसौल निवासी संदीप पुत्र राधेश्याम के साथ हुई थी।
पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही उसके ससुरालीजनों द्वारा उससे दहेज में 50 हजार रुपए नगद के अलावा एक भैंस की मांग की जाने लगी। बताया कि मांग पूरी नहीं होने पर वह लोग उसे आए दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने बताया कि इसी के चलते ससुरालीजनों ने उसे एक गत 11 अक्तूबर 2019 को दोपहर लगभग दो बजे मारपीट कर बच्चों समेत घर से निकाल दिया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति संदीप, ससुर राधेश्याम, सास श्यामा देवी, ननंद प्रियंका के अलावा छिबरामऊ निवासी दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।