{"_id":"5dc8596a8ebc3e5b1c706a05","slug":"crime-auraiya-news-knp525021373","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में जेब काटते पकड़े गए चोर को लोगों ने धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो में जेब काटते पकड़े गए चोर को लोगों ने धुना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। बाबरपुर कस्बे से भीखेपुर सवारियां लेकर जा रही ऑटो में एक सवारी की एक चोर ने जेब काट ली। तभी ऑटो में सवार सवारियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पीपरी पुर्वा निवासी स्वदेश कुमार पुत्र प्रभु दयाल रविवार को बाबरपुर बाजार में बकरी बेचने गया था। वह बकरी बेचकर ऑटो से वापस अपने घर जा रहा था। ऑटो जैसे ही अजीतमल तिराहे के पास पहुंचा ही था कि तभी उसमें बैठे एक चोर ने उनकी जेब काटकर दो हजार रुपये निकाल लिए।
इस बीच ऑटो में सवार अन्य लोगों की जेब काट रहे चोर पर नजर पड़ गई। जिस पर लोगों ने शोर मचाते उसे पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। तभी किसी ने फोन से पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों द्वारा पूछताछ किए जाने पर पकड़े गए चोर ने अपना नाम कुलदीप कंजड़ पुत्र जहान सिंह निवासी मंगलपुर थाना कानपुर देहात बताया। बाद में पुलिस चोर को कोतवाली ले गई।