फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

घरेलू कलह के बाद दम्पति ने खाया जहर पत्नी की मौत

Sat, 09 Nov 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime
अजीतमल (औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र की अनंतराम चौकी क्षेत्र के ग्राम मुडैना रूपशाह में गृह कलह के चलते दंपति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ते देख परिजनों ने तुरंत दोनों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में पति को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम मुडैना रूपशाह निवासी मनोज कुमार (35) पुत्र सत्यनारायण पोरवाल अहमदाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। वह दीपावली पर घर आया हुआ था। शुक्रवार को किसी बात पर उसका पत्नी प्रियंका (32) से विवाद हो गया। यह इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे से अपनी जीवन लीला खत्म करने की बात कहते हुए इकलौते छह वर्षीय पुत्र रुद्राक्ष को साथ लेकर दोनों कमरे में घुस गए।
विज्ञापन

कमरे में अंदर से कुंडी बंद कर ली। वहां आपस में झगड़ते दोनों ने कमरे में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई तो कमरे के अंदर मौजूद पुत्र रुद्राक्ष ने चीखना शुरू कर दिया। इस पर परिजन दौड़कर कमरे के बाहर पहुंचे। उन्होंने बच्चे को समझा बुझाकर किसी तरह से दरवाजे की कुंडी खुलवाई। अंदर पहुंचते ही परिजनों को दोनों छटपटाते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन में दोनों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया जबकि मनोज को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे तो घर पर ताला लटका मिला। पुलिस सीएचसी अजीतमल पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि मृतका की शादी लगभग दस साल पहले हुई थी। मृतका का भाई राहुल कुमार निवासी पाता स्टेशन सूचना मिलते ही अजीतमल पहुंच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed