{"_id":"5dc5b5ab8ebc3e5af0351a0e","slug":"crime-auraiya-news-knp524673447","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेडख़ानी का विरोध करने पर पीटा, चार के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेडख़ानी का विरोध करने पर पीटा, चार के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल (औरैया)। शौच को जा रही किशोरी के साथ चार युवकों ने छेड़छाड़ की। किशोरी व उसके परिवार की महिला ने विरोध किया तो युवकों ने दोनों को पीटकर घायल कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एक महिला ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसकी भतीजी घर से कुछ दूरी पर प्लाट पर बने शौचालय में शौच के लिए गई थी। शौचालय के पास ही अशोक कुमार, सनी, शिशुपाल, अजीत सिंह आग जलाकर नशा कर रहे थे। नशे की हालत में इन युवकों ने उसकी भतीजी के साथ छेड़छाड़ की।
किसी तरह मामला तब शांत हो गया। गुरुवार को दोबारा भतीजी के शौच जाने के दौरान उन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की, जिसका विरोध करने पर गालियां भी दी। तभी उसके पहुंचने पर उसने विरोध किया तो युवकों ने उसे व उसकी भतीजी को मारपीटकर घायल कर दिया। उनकी चीख पुकार सुनकर आए ग्रामीणों ने उन्हें बचाया। जिस पर मारपीट कर वाले लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
घटना की जानकारी डायल 100 नंबर पर पुलिस को दी गई। जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।