{"_id":"5dbf210c8ebc3e93c734dc78","slug":"crime-auraiya-news-knp523565486","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवर अभियंता के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवर अभियंता के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल (औरैया)। अचानकपुर गांव में शनिवार को दोपहर बिजली चेकिंग के लिए पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विद्युत विभाग के अवर अभियंता राजेश सिंह ने गांव के सुभाष पुत्र डबर सिंह, ब्रजेश पुत्र रामराज, मुकेश पुत्र ईश्वर दयाल व 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे विद्युत विभाग टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अचानकपुर पहुंचकर घरों की वीडियोग्राफी शुरू कर दी थी। लगभग एक घंटे तक गांव में चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान गांव के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान ग्रामीणों ने अवर अभियंता राजेश सिंह व उनकी टीम के साथ धक्का मुक्की कर मारपीट व चेकिंग रिपोर्ट व बिल बकाया सूची को फाड़ दिया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि आरोपियों सुभाष, ब्रजेश व मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई आगे की जा रही है।