{"_id":"5d8678e48ebc3e93af0f4d60","slug":"crime-auraiya-news-knp5150928162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर को सीज करने पर सिंचाई विभाग के जेई को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर को सीज करने पर सिंचाई विभाग के जेई को धमकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर को सीज कराने पर झींझक (कानपुर देहात) निवासी ट्रैक्टर मालिक और उसके साथी द्वारा सिंचाई विभाग के अवर अभियंता के साथ मारपीट कर धमकाया गया। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
झींझक (कानपुर देहात) अनुभाग में कार्यरत अवर अभियंता अरविंद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि राकेश कुमार गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता निवासी अंबेडकर नगर झींझक अपने साथी यतेंद्र नाथ बाजपेई उर्फ गुड्डन पुत्र रामकिशोर बाजपेई निवासी श्रीनगर, झींझक कानपुर देहात के साथ 13 सितंबर को शाम साढ़े 4 बजे दिबियापुर स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय नहर कोठी आये थे। दोनों नशे में थे। गाली गलौज करते हुए असलहों की दम पर मारपीट पर आमादा हो गए।
पीड़ित एवं स्टाफ के साथ गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी। कहा कि वह अवैध खनन करते रहेंगे। पीड़ित के अनुसार, घटना के एक सप्ताह पहले खम्हेला कानपुर देहात में नहर पटरी पर अवैध खनन करते हुए यतेंद्र नाथ बाजपेई का ट्रैक्टर खनन अधिकारियों ने सीज कर दिया था। जबकि राकेश गुप्ता के खिलाफ विभागीय मुकदमे की कार्रवाई की जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना वाले दिन राकेश गुप्ता ने भी अवर अभियंता के खिलाफ मारपीट एवं लूटपाट की शिकायत थाना पुलिस से की थी।