{"_id":"5d72a7df8ebc3e01586eee31","slug":"crime-auraiya-news-knp5120264162","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से अज्ञात चोरों ने नगदी सहित हजारों रुपये का सामान किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से अज्ञात चोरों ने नगदी सहित हजारों रुपये का सामान किया पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के अटसू-अछल्दा रोड पर गुरुवार की रात चोरों ने एक परचून की दुकान से नगदी समेत हजारों का सामान पार कर दिया। पीड़ित नेे अटसू चौकी में तहरीर दी है। चोरी की वारदात से आसपास के दुकानदारों में खासी नाराजगी है।
अटसू-अछल्दा रोड पर योगेंद्र कुमार निवासी सबलपुर की परचून की दुकान है। गुरुवार की शाम वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चला गया। रात में किसी समय चोरों ने दुकान में हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार को सुबह जब वह दुकान खोलने को पहुंचा तो दुकान का पटरा टूटा और सामान बिखरा देख उसके होश उड़ गए।
चोरों ने दुकान में लगा टीन का पटरा तोड़कर दुकान का सामान और गुल्लक में रखे नगद एक हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित दुकानदार ने अटसू पुलिस चौकी जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर में कहा है कि चोर ने गुल्लक में रखे एक हजार रुपये नगद व दस हजार रुपये का सामान उठा ले गए। उधर, अटसू चौकी प्रभारी हेमंत कुमार का कहना है कि चोरी की घटना की उन्हें जानकारी नहीं है।