{"_id":"5d715e048ebc3e93c52ee8c2","slug":"crime-auraiya-news-knp511825090","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पति ने कोर्ट में किया सरेंडर, बाकी आरोपी अभी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी पति ने कोर्ट में किया सरेंडर, बाकी आरोपी अभी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। गांव केशमपुर-पसईपुर में 27 अगस्त को दहेज की मांग को लेकर नेहा की हत्या के मुख्य आरोपी नेहा के पति ने गुरुवार को औरैया कोर्ट में समर्पण कर दिया। ससुर व अन्य नामजद आरोपियों को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मृतका के पिता ने सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
फफूंद क्षेत्र के गांव पसईपुर-केशमपुर में ब्याही सहायल थाना क्षेत्र के गांव मांधवन निवासी विनोद कुमार की पुत्री नेहा को जलाकर मार डाला गया था। इसके बाद नेहा के ससुराल वाले उसके शव को घर में बंद कर फरार हो गए थे। मृतका के पिता विनोद कुमार ने नेहा के पति सचिन प्रताप, ससुर ग्राम प्रधान विनोद कुमार के अलावा सास, देवर, ननद तथा पति के मामा सहित सात लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट फफूंद थाने में दर्ज कराई थी।
नवविवाहिता को जला कर मार डालने की घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। घटना के नौ दिन बीत जाने के बाद भी फफूंद पुलिस के हाथ खाली ही रहे। थानाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ने बताया कि नेहा के पति सचिन प्रताप ने गुरुवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया है। बाकी लोगों की तलाश में पुलिस लगी है। उनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।