फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

निजी बस से अगवा हेल्पर पहुंचा दिल्ली

Thu, 05 Sep 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
अजीतमल (औरैया)। मुरादगंज ओवरब्रिज के पास मंगलवार की देर रात निजी बस पर पथराव कर हेल्पर को अगवा करने का मामला गुमराह करने का निकला। बुधवार को बस मालिक ने पुलिस को हेल्पर के मिलने की सूचना दी। बताया कि वह दिल्ली में है। पुलिस फिलहाल हेल्पर के दिल्ली से लौटने के इंतजार में है। पुलिस का कहना है कि हेल्पर से पूछताछ की जाएगी। यदि शिकायतकर्ताओं की साजिश सामने आएगी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामला पुरानी रंजिश का समझ में आ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात चौहान ट्रैवलर्स की एक बस सवारियां लेकर मूसानगर (कानपुर देहात) से बदनपुर दिल्ली जा रही थी। बस में सवारियों के अलावा चार लोगों का स्टाफ था। जिसमें ड्राइवर आशीष पुत्र वीरेंद्र निवासी गंगदासपुर औरैया, सरमन पुत्र बाबूराम निवासी गौरीकरन भोगनीपुर, कंडक्टर सुमित परिहार पुत्र रज्जन सिंह निवासी रसूलपुर मूसानगर कानपुर देहात व हेल्पर मनोज पुत्र कल्याण निवासी ग्राम कुर्सी थाना बेला थे। रात करीब 10 बजे बस के कंडक्टर सुमित परिहार ने पुलिस को सूचना दी कि मुरादगंज ओवरब्रिज के पास कुछ लोगों के हाथ देने पर सवारी समझकर ड्राइवर ने बस रोक दिया।
विज्ञापन

बस रुकते ही वे लोग पत्थर बाजी शुरू करते हुए बस में घुस आए और हेल्पर मनोज को पीटने लगे। बीच बचाव करने पर अन्य स्टाफ के साथ भी मारपीट की। बस के हेल्पर मनोज को अगवा कर ले गए। लूट और अपहरण की सूचना मिलते ही एसपी सुनीति, सीओ कमलेश पांडेय, कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में शिकायकर्ता सुमित ने पुलिस को बताया कि वारदात को अंजाम देने वालों को उसने पहचान लिया है। उसने बछेड़ी थाना चकरनगर निवासी रामजी तिवारी, बंटी तिवारी व मानिकपुर मोड़ निवासी आशीष शुक्ला व प्रदीप के नाम बताए। इसके बाद रात में ही एसपी ने टीम गठित कर आरोपियों के घर पर दबिश के लिए रवाना कर दी।
दबिश के दौरान पता चला कि आरोपी बहुत पहले से ही दिल्ली में नौकरी कर रहे हैं। इस बीच बुधवार को सुबह बस मालिक अरुण चौहान निवासी ग्राम असेंदी थाना किशनी जिला मैनपुरी ने पुलिस को बताया कि अगवा हेल्पर ट्रक से दिल्ली पहुंच गया है। वह गुरुवार को औरैया पहुंच जाएगा।

प्रभारी हेमंत कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि शिकायत कर्ता सुमित ने पहले भी वर्ष 2018 में औरैया कोतवाली में बस के विवाद को लेकर इन्हीं आरोपियों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। पूरे मामले की जांच की जा रही है, पुलिस को गुमराह किए जाने के मामले में हेल्पर के आने पर अगर शिकायतकर्ताओं की साजिश निकली तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed