{"_id":"5d7009b98ebc3e015105a998","slug":"crime-auraiya-news-knp511620986","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। नहर पुल पर लगने वाले जाम से निजात पाने को अतिक्रमण हटाए जाने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करने वाले के घर पर प्रदर्शन करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। एक याचिकाकर्ता की तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट में 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मसीद अहमद कादरी निवासी वीर अब्दुल हमीद नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग पर अतिक्रमण हटाए जाने के लिए उन्होंने एवं मान सिंह द्वारा उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल की गई थी। 16 अगस्त को उच्च न्यायालय द्वारा किए गए आदेश पर 31 अगस्त को सिंचाईं विभाग ने सरकारी भूमि पर बने अवैध मकानों दुकानों पर नोटिस चस्पा किए गए थे।
मकान एवं दुकानें गिराए जाने के लिए लगाए गए नोटिसों से बौखलाए महिलाओं एवं पुरुषों ने जनहित याचिकाकर्ता मानसिंह के राणानगर नहर पटरी पर स्थित आवास पर धावा बोल दिया। परिवार को भद्दी गालियां दीं और अंडे फेंक फेंककर जान से मारने की धमकी भी दी। 2 सितंबर की सुबह कुछ लोगों ने मानसिंह के खिलाफ नहर पटरी पर खड़े होकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। मसीद अहमद कादरी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।