{"_id":"623225b21cb9c46e0a6ec915","slug":"crime-auraiya-news-auraiya-news-knp686069183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन पर कब्जा करने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन पर कब्जा करने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सरकारी जमीन के कुछ हिस्से पर कब्जा कर निर्माण कराने के मामले में तहसील के लेखपाल ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह उर्फ दिलीप सिंह के खिलाफ प्रशासन लगातार शिकंजा कस रहा है। एक वर्ग विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के बाद शुरू हुई कार्रवाई की कड़ी एक के बाद एक आगे बढ़ती जा रही है।
मंगलवार की शाम सदर तहसील के लेखपाल अगम तिवारी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर दी में बताया कि गांव मधूपुर में दीपू सिंह की ओर से कूट रचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी जमीन के एक हिस्से पर कब्जा कर होटल का निर्माण कराया गया है, जो कि अवैध है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ कूट रचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी जमीन पर कब्जा करने की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।