{"_id":"6206b2330c9f4820b66bacd6","slug":"crime-auraiya-news-auraiya-news-knp680129515","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास दिलाने नाम पर ठगी करने वाला संविदा कर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास दिलाने नाम पर ठगी करने वाला संविदा कर्मी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। प्रधानमंत्री आवास घोटाले में पर्त दर पर्त कई राज खुल कर सामने आ रहे हैं। अपात्रों से रिकवरी की नोटिस भेजी गई तो दलाल शिकंजे में आने लगे। दो महिलाओं ने डीएम से शिकायत की कि आवास दिलाने के नाम पर संविदा कर्मी ने उनसे ठगी की। डीएम ने आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिले में अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास देने की शिकायत पर जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा के आदेश पर जांच चल रही है। इसमें अपात्रों को नोटिस भी भेजे गए थे। जांच के दौरान शुक्रवार को जिलाधिकारी के समक्ष दो मामले सामने आए। जांच में पता चला कि तत्कालीन जिला कार्यक्रम विभाग में तैनात एक संविदा कर्मी ने रुपये लेकर अपात्रों को आवास दिलाए हैं।
डीएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि अपात्र होने पर भरसेन गांव निवासी नीरज देवी व गांव पातेपुर निवासी लक्ष्मी देवी को नोटिस भेजे गए थे। नोटिस मिलने के बाद महिलाओं ने मुख्यालय पहुंचकर पूरे प्रकरण की जानकारी दी।
विज्ञापन
लक्ष्मी देवी ने बताया कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। वर्ष 2019 में गिरीश कुमार निवासी बहादुरपुर ने उससे आवास दिलाने के एवज में 50 हजार रुपये लिए थे। इस पर तत्काल आरोपी संविदा कर्मी को गिरफ्तार करवा लिया गया है।
साथ ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर आरोपी गिरीश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।