फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,auraiya news

बीआरसी के खंडर में मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव

Wed, 19 Jan 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime,auraiya news
बिधूना (औरैया)। पूना से लौटे सिक्योरिटी गार्ड का शव बुधवार शाम को संदिग्ध हालात में बीआरसी के पास खंडर में पड़ा मिला। मोबाइल और नकदी गायब थी। भाई ने हत्या कर शव खंडहर में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिधूना के जवाहर नगर निवासी चंद्रभान का बेटा विमल उर्फ शम्मी (27) पूना में निजी एजेंसी में सुरक्षाकर्मी (सिक्योरिटी गार्ड ) था। पिता ने बताया कि विमल और बहू प्रीती 17 जनवरी को करीब छह बजे पूना से घर आए थे। कुछ देर बार विमल कहीं चला गया और देर रात तक नहीं लौटा। खोजबीन करने पर उसका पता नहीं लगा।
विज्ञापन

बुधवार को फिर खोजबीन शुरू की गई। शाम करीब छह बजे बीआरसी के पास खंडर कमरे में उसका शव पड़ा मिला।
उसके मुंह में खून गला था। भाई विनीत ने बताया कि विमल के पास मोबाइल व चार हजार रुपये थे, वह मिले नहीं हैं। भाई ने हत्या कर शव खंडहर में फेंके जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि शव संदिग्ध हालात में मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed