{"_id":"61d49262f44a1f32677a311d","slug":"crime-auraiya-news-auraiya-news-knp6735620138","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपरों के बीच जाम में फंसी एसपी की कार, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपरों के बीच जाम में फंसी एसपी की कार, मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर फर्राटा भर रहे ओवरलोड डंपरों के कारण लगे जाम में मंगलवार को एसपी भी फंस गए। एसपी की नाराजगी के बाद सक्रिए हुई यातायात पुलिस डंपरों को सीज किया और चालान भी काटा।
मंगलवार सुबह कैंप कार्यालय से जिला मुख्यालय ककोर स्थित अपने कार्यालय जाते समय एसपी अभिषेक वर्मा की कार फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर जाम में फंस गई। इस पर चालक ने कार को निकालने का प्रयास किया लेकिन डंपरों के आड़े-तिरछे खड़े होने से कार निकालने में काफी परेशानी हुई।
यह देख एसपी ने इन डंपरों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी की नाराजगी देख ट्रैफिक इंचार्ज कण्व मिश्रा ने टीम के साथ फफूंद तिराहे पर डंपरों को रुकवाया और जांच की। 15 डंपरों को सीज कर दिया। 20 वाहनों के चालान काटे गए। टीआई ने बताया कि जिन वाहनों पर नंबर प्लेट ठीक तरीके से नहीं लगी थीं या प्लेट पर नंबर साफ नहीं था उन्हें सीज किया गया है। 20 वाहनों के खिलाफ पौने तीन लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।