फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,auraiya news

जेसीबी से गिराई पांच दुकानें, लाखों का नुकसान

Wed, 05 Jan 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
crime,auraiya news
मुरादगंज (औरैया)। फफूंद रोड पर बनीं पांच दुकानों सोमवार रात हथियारबंद नकाबपोशों ने जेबीसी मशीन से ढहा दीं। मलबे में दुकानदारों का लाखों का सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया है। एक महिला दुकानदार ने दबंगों पर दुकान ढहाने और बेटी से छेड़छाड़ करने की तहरीर दी है। मालिक व दुकानदार एक-दूसरे पर दुकानें ढहाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे के मोनू अवस्थी के पिता जयनारायण अवस्थी ने 1971 में जिला पंचायत इंटर कॉलेज के सामने की आठ दुकानें और उनकेपीछे 70 फीट चौड़ा व 60 फीट गहरा भूमि का टुकड़ा शेख अमीर हसन व उनके हिस्सेदारों से खरीदा था। मोनू के अनुसार पिता ने दुकानें किराए पर दे रखीं थीं। कुछ समय पहले तीन दुकानें गिर गई थीं। पांच दुकानें सोमवार रात अज्ञात लोगों ने जेसीबी से गिरा दीं। इससे दुकानों का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि उनके जनरल स्टोर में करीब पांच लाख, सुशील कुमार की गिर्राज जी दोना पत्तल की दुकान में करीब पांच लाख, उमेश कुमार गुप्ता की अन्नपूर्णा मोबाइल में करीब पांच व ज्ञान सिंह की अंशु टेलर का दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जेसीबी लेकर आए हथियारबंद लोग मुंह पर कपड़ा बांधे थे। दुकान गिराने का आरोप मालिक व दुकानदार एक दूसरे पर लगाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि एक महिला ने दबंगों पर दुकान गिराने और विवाहिता पुत्री के साथ छेड़छाड़ की तहरीर दी है। महिला की शिकायत की जांच की जा रही है। दुकानें किसने तोड़ी हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed