फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,auraiya news

शरारती तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा, माहौल बिगड़ते बचा

Tue, 04 Jan 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime,auraiya news
अछल्दा। मोहम्दाबाद बस अड्डा में स्थापित आंबेडकर प्रतिमा को शरारती तत्वों ने तोड़ दी। सोमवार सुबह प्रतिमा क्षतिग्रस्त देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर सीओ बिधूना और अछल्दा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह ग्रामीण जब बस अड्डे पर पहुंचे तो उनकी नजर प्रतिमा पर पड़ी। किसी ने प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया था। प्रतिमा क्षतिग्रस्त देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। हंगामे की सूचना पर सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह और थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा फोर्स के साथ गांव पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की। इस दौरान ग्रामीणों ने शरारती तत्वों को पकड़कर उन पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया तब वह शांत हुए। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की खंडित प्रतिमा को हटवाकर उसकी जगह पर नई प्रतिमा लगवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed