फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,auraiya news

सर्विलांस पर टिकी युवक-युवती की हत्या के खुलासे की जांच

Wed, 29 Dec 2021 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime,auraiya news
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में हत्या कर फेंके गए युवक-युवती के शव के मामले में पुलिस के हाथ पांच दिन बाद भी खाली हैं। पुलिस हत्यारोपियों का पता तक नहीं लगा सकी है। गुरुग्राम गई टीम को भी कोई अहम सुराग नहीं मिला है। पुलिस सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्धों की पहचान के प्रयास में जुटी है। इसके अलावा सर्विलांस टीम घटना की रात पास के मोबाइल टावर पर एक्टिव मोबाइल नंबरों को फिल्टर करने में जुटी है।
विज्ञापन

25 दिसंबर की सुबह फफूंद रोड पर गांव नैभरपुर के पास एक गड्ढे से युवती का जला शव बरामद हुआ था। इससे कुछ घंटे पहले पुलिस ने हरियाणा के एक कार चालक शव बरामद किया था। पुलिस दोनों ही घटना को एक ही कड़ी से जोड़ कर देख रही थी।
विज्ञापन

इधर, युवक की शिनाख्त हो जाने और कुछ मिले सुराग पर पुलिस की दो टीमें गुरुग्राम भेजी गई थीं, लेकिन वहां से भी पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा। पूरे प्रकरण के खुलासे के लिए आईजी प्रशांत कुमार ने चार टीमें लगाई हैं। पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के लिए दोनों हत्याओं की गुत्थी सुलझाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सोमवार को शिनाख्त न होने पर युवती के शव का पुलिस ने अंतिम संस्कार करा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत जलने व युवक की मौत अंदरूनी अघात से होने की पुष्टि हुई है।

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि अभी पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश करने में लगी हुई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed