{"_id":"61c4c19f1016f113e6165fad","slug":"crime-auraiya-news-auraiya-news-knp6713206152","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोद भराई के बाद शादी से इंकार, चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोद भराई के बाद शादी से इंकार, चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। फफूंद थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की के पिता ने शादी में अतिरिक्त दहेज मांगने पर चार के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लड़की के पिता ने बताया कि उसने पुत्री की शादी अयाना थानाक्षेत्र के गांव रोशनपुर निवासी शिवम पुत्र सुरेश के साथ तय की थी। 10 नवंबर को पुत्री की गोद भराई हुई थी।
इस बीच लड़का और लड़की को एक कमरे में एकांत में बात करने के लिए समय दिया गया था। इसी बीच उसकी पुत्री बदहवास स्थिति में कमरे से बाहर आई। यह देख मौजूद सभी लोग आश्चर्य में पड़ गए। पूछने पर पुत्री ने बताया कि शिवम ने उसके साथ अश्लील हरकतें की हैं।
इसका विरोध करने पर लड़के के घर वालों ने शादी करने से इंकार कर दिया और अब पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने नामजद आरोपी शिवम, सुरेश, मुन्नी व प्रीती के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। महिला थानाध्यक्ष प्रीती सेंगर ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।