{"_id":"61817f7f7f1c3c06ec5b9396","slug":"crime-auraiya-kabja-auraiya-news-knp6619672125","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारागाह की 35 बीघा जमीन पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारागाह की 35 बीघा जमीन पर कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। तहसील क्षेत्र के भदसिया गांव में चारागाह की 35 बीघा जमीन पर कब्जा कर फसल बोने के मामले में लेखपाल ने किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कब्जा खाली कराने और कार्रवाई की बात कही है।
बिधूना कोतवाली में दी तहरीर में लेखपाल रोहित कुमार ने बताया कि वर्तमान खतौनी वर्ष 1427-1432 खाता संख्या 335 में गाटा संख्या 284/0.995, 313/6.422 चारागाह के रूप में दर्ज है। उक्त दोनों गाटा संख्या की लगभग 35 बीघा जमीन पर भदसिया निवासी किसान रघुराज सिंह ने कब्जा कर लाही की फसल बो रखी है।
लेखपाल ने बताया कि पूर्व में उक्त जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत पर राजस्व टीम ने हटवाया था। साथ ही चेतावनी देकर दोबारा से कब्जा न किए जाने की हिदायत दी गई थी। इसके बाद भी किसान चारागाह की जमीन पर कब्जा कर फसल बो दी। इस बात की जानकारी अधिकारियों को दी गई। इसके बाद तहरीर दी है। थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।