{"_id":"6165d3808ebc3eeb5c626f0c","slug":"crime-animal-auraiya-arrest-auraiya-news-knp657809595","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कंटेनर से 30 गोवंश बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कंटेनर से 30 गोवंश बरामद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार दोपहर चेकिंग के दौरान देवकली चौकी के पास दो कंटेनरों को रोका। पुलिस को देखकर चालकों ने कंटेनर भगाने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने पीछा कर हाईवे पर दोनों को रोक लिया। तलाशी में पुलिस को कंटेनर में 30 गोवंश मिले। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसपी अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ व कोतवाली पुलिस दोपहर साढ़े 12 बजे चेकिंग कर रही थी। इसी बीच जालौन की ओर से आ रहे दो कंटेनर को पुलिस ने रोकना चाहा, लेकिन चालकों ने वाहन की रफ्तार तेज कर दी। मामला गड़बड़ जानकर पुलिस ने तत्काल कंटेनर का पीछा किया। जिस पर थोड़ी दूर जाकर घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में दोनों कंटेनर में 15-15 गोवंश मिले। वहीं एक-एक गोवंश मृत थे।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम चांद खां निवासी मोहल्ला पुरानी चट्टी थाना शेरघाटी गया बिहार, मोहम्मद अय्यूब खा निवासी मौजा बीकोपुर गांव गजाधरपुर थाना कोठी गया बिहार, तौफीक अहमद निवासी नौदर गांव थाना बलुआ जिला चंदौली बताया है। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह जालौन से गोवंश लेकर बेचने जा रहे थे। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के साथियों की तलाश भी जारी है। उनके पास से एक कुल्हाड़ी, दो बांका, दो कंटेनर बरामद किया गाय है। तीनों को जेल भेजा गया है।