{"_id":"61817ec946c7cc2e1b0abd92","slug":"crime-accident-dead-auraiya-auraiya-news-knp661968016","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से कुचलकर युवक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से कुचलकर युवक की मौत, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में शक्ति तालाब के पास स्थित प्राइवेट बस अड्डा के समीप बस से कुचल कर युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया और इटावा रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सराय बजरिया निवासी शौकीन (30) पुत्र स्व. उस्मान की मंगलवार दोपहर प्राइवेट बस अड्डा के पास बस से कुचलकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह घूमते हुए शक्ति तालाब स्थित बस स्टैंड पहुंचा था। कुछ देर यहीं घूमने के बाद वह एक बस के नीचे लेट गया। कुछ देर बाद वह वहां कुचला मिला। स्थानीय लोगों ने जिस बस के नीचे लेटा था, उसी के आगे बढ़ाने पर हादसा होने की बात कही है। इधर जानकारी मिलते ही मृतक के भाई मुस्तकीम के साथ परिजन पहुंचे। परिजनों ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
घटना से नाराज लोग परिजनों के साथ इटावा रोड पर जाम लगाने की कोशिश की। इधर युवक की मौत और हंगामा की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। परिजनों ने बताया कि मृतक एक दुकान पर काम करता था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाते हुए भाई को कुचलने की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।