फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cows are dieng due to lac of arrangement in shelter

चारा-पानी से अनजान, बीमारी के साथ गोवंश गवां रहे जान

Tue, 06 Jul 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
cows are dieng due to lac of arrangement in shelter
सहायल (औरैया)। देखरेख के अभाव में गोवंश बीमार होेकर दम तोड़ रहे हैं। प्रशासन ने गोशालाओं की हालत सुधारने के लिए एनजीओ का भी सहारा लिया लेकिन इससे भी फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा। मंगलवार को सौथरा में चारे-पानी के अभाव में बीमार गोवंश की मौत हो गई। शव को कर्मी खींचकर ले जाते दिखे तो अफसरों तक खबर पहुंची। उन्होंने जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

गोशालाओं में गोवंशों को समय से हरा चारा, पानी और दाना मिल सके, इसके लिए डीएम सुनील कुमार वर्मा ने पहले कर कई एनजीओ को इनकी जिम्मेदारी दी। कहा था कि जो भी सहयोग हो सकेगा, प्रशासन करेगा। लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं होता दिखा। सौथरा स्थित गोशाला में 113 गोवंश पंजीकृत थे। मौके पर नांद खाली पड़ी मिली। पानी भी नहीं था।
विज्ञापन

गोवंश की मौत होने पर कर्मी उसे बुरी तरह खींचकर फेंकने ले जाते दिखे। जब लोगों ने इसकी जानकारी ब्लाक अधिकारियों को दी तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में पंचायत सचिव अमित राठौर, प्रधान हरिकेश सिंह और पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ हृदेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाराजगी जता गोवंश का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉ हृदेश कुमार ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। कई गोवंश बीमार और कुपोषित मिले। स्वयं सेवी संस्था को बेहतर ढंग से देखरेख करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखरेख के अभाव में गोवंश की मौत
अटसू (औरैया)। अस्थायी गोशाला में चारे-पानी के अभाव में मंगलवार को एक गोवंश की मौत हो गई। लोगों ने गोवंशों की देखरेख न होने का आरोप लगाया है। अंबेडकर नगर अटसू स्थित गोशाला में गोवंश की मौत की सूचना पर पहुंचे सभासद जितेंद्र पोरवाल, नंदू सक्सेना ने गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने चारा मानक के अनुरूप देने की बात कही। पशु चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि गोवंश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed