फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   court

थानाध्यक्ष दिबियापुर के विरुद्ध आपराधिक प्रकीर्णवाद दर्ज

Sun, 24 Nov 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
court
औरैया। विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर अधिनियम महेश चंद्र वर्मा ने एक पुराने मुकदमे में अभियुक्त के उपस्थित न होने पर जारी गैर जमानती वारंट को तामील न कराने पर थानाध्यक्ष दिबियापुर के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के लिए (प्रकीर्ण वाद) मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि न्यायालय में वर्ष 2007 का एक मुकदमा सरकार बनाम रंजीत थाना दिबियापुर का चल रहा है। इसमें अभियुक्त के उपस्थित न होने से न्यायालय की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है। न्यायालय ने इस संदर्भ में 17 सितंबर को गैर जमानती वारंट जारी कर थानाध्यक्ष दिबियापुर को तामीला के लिए भेजा।
विज्ञापन

निर्धारित तिथि 19 अक्तूबर को पुलिस न तो अभियुक्त को गिरफ्तार किया और ना ही वारंट आज तक न्यायालय को वापस किया। शनिवार को नियत तिथि पर कोर्ट ने माना कि थानाध्यक्ष जान-बूझकर न्यायालय के आदेश की अवेहलना कर मुकदमे की न्यायिक कार्रवाई को बाधित कर रहे हैं। उन्हें 23 नवंबर को उपस्थित होने के आदेश दिया गया था, लेकिन वह आज स्पष्टीकरण देने के लिए उपस्थित नहीं हुए। इस पर एडीजे महेश चंद्र वर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए थानाध्यक्ष दिबियापुर के विरुद्ध धारा 349 सीआरपीसी 1973 के अनुसार अलग प्रकीर्ण वाद दर्ज करा दिया है। तथा इस बाबत जारी नोटिस पुलिस अधीक्षक को भेजा गया है। अगली सुनवाई दस दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed