फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Courage made the intellect shine... talent brought respect

Auraiya News: हौसलों ने मेधा को चमकाया... प्रतिभा ने सम्मान दिलाया

Tue, 02 Jun 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 02 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Courage made the intellect shine... talent brought respect
फोटो-33 - कार्यक्रम के समापन पर प्रशस्ति पत्र व मेडल लिए मेधावियों के साथ मौजूद अधिकारी। संवाद
औरैया। जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को ककोर स्थित कलक्ट्रेट के मानस सभागार में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी 10-10 छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में 20 मेधावियों को फूलमाला पहनाकर मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए गए। इस दौरान अमर उजाला की ओर से भी मेधावियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, डीएम बृजेश कुमार व डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्या ने मेधावियों को सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने छात्र-छात्राओं से कहा कि यह अथक मेहनत का ही परिणाम है कि जो उन्हें यह सम्मान प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपेक्षा जताई कि आगे बढ़ते हुए अपने माता-पिता और जनपद का मान सभी मेधावी बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। सफलता सिर्फ परिश्रम से प्राप्त होती है।

सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि मेधावी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि शिक्षा कोई प्रतियोगिता नहीं है इसलिए इस पर ध्यान न दें कि कौन कितने नंबर लाया है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वह अपने बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करें, जिससे वह अपनी समस्याओं व उपलब्धियों के साथ-साथ अपने विचारों को भी व्यक्त कर सकें।
----
सफलता के लिए नंबर नहीं परिश्रम जरूरी : डीएम
डीएम बृजेश कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके बेहतर भविष्य की शुभकामना के साथ अपना उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने 10वीं सेकेंड डिवीजन में पास किया था लेकिन 10वीं के बाद पढ़ाई पर फोकस बढ़ा दिया। कहा कि सफलता के लिए नंबर अधिक मायने नहीं रखते हैं। इसके लिए ज्ञान और परिश्रम मायने रखता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया के प्रयोग के संबंध में बताया कि सोशल मीडिया का प्रयोग अपनी शिक्षा और लक्ष्य प्राप्ति के लिए करें, जिससे उसका सदुपयोग हो सके।

------
अभिभावक और शिक्षक की अपनी भूमिका : डीआईओएस
डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्या ने मेधावियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि छात्रों में मेधा के विकास के लिए सबसे पहले अभिभावक और उसके बाद शिक्षक अपनी भूमिका निभाते हैं। दोनों की देखरेख में छात्रों का भविष्य बेहतर बनता है। कहा कि सभी मेधावियों की उपलब्धि सराहनीय है।
-------
ये मेधावी हुए सम्मानित
हाईस्कूल के टॉपटेन मेधावी
1- कनिष्का -सेंट साईंनाथ इंटर कॉलेज दिबियापुर
2- अक्शा शेख- स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सहार
3- कामरान - रंजीत प्रताप गर्ल्स इंटर कॉलेज लछियामऊ
4- नित्या - श्री राधाकृष्ण इंटर कॉलेज फफूंद
5- मयंक राठौर - श्री राधाकृष्ण इंटर कॉलेज फफूंद
6- अस्मित - रंजीत प्रताप सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज लछियामऊ
7- अभिनव देवव्रत सिंह- जनता हायर सेकेंडरी स्कूल इंगुठिया
8- आर्यन शाक्य- सरस्वती ज्ञान मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल बिधूना
9- अभ्युदय शुक्ला- एसवीएम इंटर कॉलेज दिबियापुर
10- सिद्धि गुप्ता- डॉ. लोहिया इंटर कॉलेज एरवाकटरा
----
इंटर के टॉपटेन मेधावी
1- अनुष्का - श्री राधाकृष्ण इंटर कॉलेज फफूंद
2- राज दुबे- जनकदुलारी बालिका इंटर कॉलेज औरैया
3- शिवान्या- श्री प्रेमशिवानंद इंटर कॉलेज दिबियापुर
4- दिशा चतुर्वेदी- एसवीएम इंटर कॉलेज दिबियापुर
5- प्रतिभा- श्री विश्राम सिंह इंटर कॉलेज मुर्चा
6- अनुष्का- एसवीएम इंटर कॉलेज दिबियापुर
7-काजल- सीएल इंटर कॉलेज रतनपुर समायन
8- अगि्रमा - एसवीएम इंटर कॉलेज दिबियापुर
9- नंदिनी- श्रीकेवीपी इंटर कॉलेज दलीपपुर
10- स्नेहा त्रिवेदी- एमएस इंटर कॉलेज उमरैन
-----

फोटो-33 - कार्यक्रम के समापन पर प्रशस्ति पत्र व मेडल लिए मेधावियों के साथ मौजूद अधिकारी। संवाद

फोटो-33 - कार्यक्रम के समापन पर प्रशस्ति पत्र व मेडल लिए मेधावियों के साथ मौजूद अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed