{"_id":"680e7bdc1d3649989304ad75","slug":"couple-boarded-gomti-express-children-left-at-the-station-auraiya-news-c-211-1-aur1006-125173-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गोमती एक्सप्रेस में चढ़े दंपती, बच्चे स्टेशन पर छूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गोमती एक्सप्रेस में चढ़े दंपती, बच्चे स्टेशन पर छूटे
Mon, 28 Apr 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को उनके मामा के सुपुर्द करती जीआरपी।
- फोटो : बच्चों को उनके मामा के सुपुर्द करती जीआरपी।
औरैया। फफूंद रेलवे स्टेशन पर दंपती जल्दबाजी में गोमती एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ गए। वहीं, उनके तीन बच्चे ट्रेन में चढ़ नहीं पाए। ट्रेन चल दी, ऐसे में बच्चे स्टेशन पर ही रह गए। इस पर दंपती ने परिजनों व जीआरपी को सूचना दी।
जीआरपी ने बच्चों को उनके मामा के सुपुर्द किया। सहार कस्बा निवासी समुद्दीन अपनी पत्नी राबिया बानो व तीन बच्चों अनस, आलिया और जोया के साथ फिरोजाबाद जाने के लिए घर से निकले थे। ट्रेन पकड़ने के लिए वह फफूंद स्टेशन पहुंचे।
ट्रेन के आने पर समुद्दीन व राबिया तो ट्रेन के कोच में चढ़ गए, लेकिन बच्चे अनस, आलिया व जोया कोच में चढ़ नहीं पाए। इसी बीच ट्रेन चल दी। यह देख समुद्दीन व राबिया ने परिजनों व जीआरपी को फोन से सूचना दी। जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया।
विज्ञापन
इसके बाद बच्चों के मामा मोहम्मद सलाम के आने पर जीआरपी ने बच्चों को उनके सुपुर्द किया। बच्चे मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली।