{"_id":"7ce943b5209d81c5e25c763a8ee2a53b","slug":"counting-center-set-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटों की गिनती के लिए गणना केंद्र तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटों की गिनती के लिए गणना केंद्र तय
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Mon, 19 Oct 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के चरणवार मतदान के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतगणना कराए जाने की तैयारी शुरू कर दी गईं हैं। ब्लाकवार मतों की गिनती कराए जाने के लिए प्रशासन ने स्थलों का चयन कर लिया है। मतगणना केंद्रों के लिए संबंधित ब्लाकों के माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी चुनावी कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव में डाले गए वोटों की गिनती एक नवंबर को होगी। एक के बाद एक, तीन चरणों में शामिल ब्लाक सहार, भाग्यनगर, एरवाकटरा, बिधूना और अछल्दा विकास खंड क्षेत्र के मतदान संपन्न हो गए हैं। पंचायत चुनाव के चौथे चरण में औरैया और अजीतमल ब्लाकों में 29 अक्तूबर को मतदान होना बाकी है।
मतगणना के लिए जिला निर्वाचन प्रशासन ने चरणवार डाले वोटों की गिनती के लिए संबंधित ब्लाकों में ही कराने का निर्णय लिया है। इस लिहाज से प्रथम चरण में शामिल ब्लाक सहार और भाग्यनगर मतगणना इन्हीं ब्लाकों में संपन्न कराई जाएगी। ब्लाक परिक्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों को मतगणना केंद्र के रूप में चयनित किया गया है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। एडीइओ पंचायत रावेंद्र सिंह ने बताया कि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव के लिए मतगणना केंद्रों का चयन कर लिया गया है। सात ब्लाकों के लिए सात गणना केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
ब्लाकवार चयनित मतगणना केंद्र
चरण ब्लाक मतगणना केंद्र
प्रथम सहार स्वामी विवेकानंद इंका. सहार
-- भाग्यनगर राजकीय बालिका इंका. दिबियापुर
द्वितीय एरवाकटरा गांधी इंटर कालेज, एरवाकटरा
-- बिधूना पब्लिक इंटर कालेज, बिधूना
तृतीय अछल्दा श्री देहाती इंकां. नेबिलगंज, अछल्दा
चतुर्थ औरैया तिलक इंटर कालेज, औरैया
-- अजीतमल जनता इंटर कालेज, अजीतमल