फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Councilors' obstruction, Atsu festival will not be held this time

Auraiya News: सभासदों का अड़ंगा, इस बार नहीं होगा अटसू महोत्सव

Wed, 10 Sep 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 10 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Councilors' obstruction, Atsu festival will not be held this time
अटसू। बुधवार को नगर पंचायत की ओर से बुलाई गई बोर्ड बैठक में सभासदों ने पहले नगर पंचायत निधि से प्रस्तावित अटसू महोत्सव की मुखालफत की। सभासदों ने महोत्सव में मेला, दंगल व रावण दहन जैसे कार्यक्रम जनता के सहयोग से कराए जाने पर सहमति नहीं बन सकी।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु गुप्ता की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी सभासदों ने आरोप लगाया कि दो वर्षों से अटसू महोत्सव आयोजनों का पूरा खर्चा नगर पंचायत के कोष से उठाया जा रहा था। इसके बावजूद बोर्ड मीटिंग में आयोजनों से संबंधित खर्च का कोई विवरण प्रस्तुत नहीं किया गया। उनका कहना है कि जनता के मनोरंजन पर किया जाने वाला यह व्यय अगर मूलभूत सुविधाओं पर खर्च किया जाए, तो ज्यादा बेहतर होगा। ऐसे में सभासदों ने नगर पंचायत निधि से अटसू महोत्सव कराने की मंजूर कर दिया।
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु गुप्ता ने बताया कि अटसू का मेला व दंगल पुरानी परंपरा का प्रतीक है। अटसू महोत्सव के नाम से दो वर्षो से भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा था। इसका लेखा जोखा पूरी तरह कार्यालय द्वार किया जा रहा था। अगर इस वर्ष प्रस्ताव पास नहीं हुआ है तो जनता से कराया जाए। वह पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed