फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

रिकॉर्ड एक दिन में सबसे अधिक 48 पॉजिटिव

Fri, 21 Aug 2020 03:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
corona
औरैया। गुरुवार को मिली सैंपल की रिपोर्ट में 48 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। प्रेमानंद आश्रम क्षेत्र के एक व्यक्ति की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में अभी तक पहली बार इतनी संख्या पॉजिटिव मिले हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

देर रात तक पॉजिटिव व्यक्तियों के संबंध में स्वास्थ्य कर्मी जानकारी करते दिखे। जिलाधिकारी ने पॉजिटिव मरीजों को ोकविड अस्पताल में भर्ती करने के निर्देश दिए। साथ ही शिविर लगाकर अधिक से अधिक लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच कराए जाने के निर्देश दिए हैं। जिले में अभी तक 891 संक्रमित सामने आ चुके हैं, 555 स्वस्थ हो गए हैं। नौ लोगों की जान जा चुकी है। 12 संक्रमित दूसरे जनपद भेजे गए। इस तरह अब 316 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि गुरुवार को पहली बार सबसे अधिक 48 केस सामने आए हैं। इसमें आरपीसीआर के 23, ट्रू नाट के दो, एंटीजन के 23 केस पॉजिटिव मिले है। जिले में अभी तक 891 संक्रमित सामने आ चुके हैं। गुरुवार को 21 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसमें होम आइसोलेशन वाले 12 और दिबियापुर कोविड अस्पताल के के पांच, पीबीआरपी में चार व्यक्ति शामिल हैं। जिले में अब तक कुल 555 संक्रमित व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। बाहरी जनपद के 12 संक्रमितों को उनके गृह जनपदों में स्थानांतरण किया गया है। जिले में अब कुल एक्टिव केस 316 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि गुुरुवार को स्वस्थ्य होने वालों में 12 व्यक्तियों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। जिले में अब 227 संक्रमित होम आइसोलेट में चल रहे हैं। जबकि अभी तक 306 व्यक्ति होम आइसोलेशन की अवधि पूरी कर चुके हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा.अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को कुल 1073 सैंपल लिए गए हैं। इसमें आरटीपीसीआर के 638, ट्रू नाट के 22, एंटीजन के 413 सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक कुल 23441 सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 20651 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। 2143 सैंपलों की रिपोर्ट सैफई लैब से आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed