फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

पाजिटिव आए 26, एक्टिव केस हुए 217

Fri, 14 Aug 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
corona
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को आए सैंपलों की रिपोर्ट में डॉक्टर समेत 26 संक्रमित मिले हैं। संक्रमित डॉक्टर 50 शय्या जिला अस्पताल में तैनात हैं। संक्रमित आए मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही उन्हें होम आइसोलेट नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक 665 संक्रमित सामने आ चुके हैं। 442 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। छह लोगों की जान जा चुकी है। एक्टिव केस 217 हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम पांच बजे तक आईं सैंपलों की रिपोर्ट में 26 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके चलते अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 665 हो चुकी है। वहीं, गुरुवार को 23 संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने पर जिले में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अब 442 हो गई है। उन्होंने बताया कि अब जिले में 217 एक्टिव केस हैं। संक्रमित मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आने वालों की जांच कराने के लिए टीमों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 20384 सैंपलों की जांच कराई गई, जिसमें 18392 सैपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपलों को सैफई भेजा जाता है। जहां से अब 1487 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या छह है। हालांकि यह सभी मरीज जिले के बाहर अस्पतालों में उपचार के दौरान मरे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को कुल 23 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। यह सभी संक्रमित मरीज 10 दिनों से होम आइसोलेशन में थे। कि गुरुवार को कुल 1031 सैंपल लिए गए। जिसमें ट्रू नॉट के 13, एंटीजन के 431 और आरटीपीसीआर के 587 सैंपल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed