फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

18 संक्रमित मिले, 14 हुए स्वस्थ

Wed, 22 Jul 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
corona
औरैया। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में 18 संक्रमित मिले हैं। जिले में अभी तक 206 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इसमें 129 स्वस्थ हो गए हैं। दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह अब एक्टिव केस 75 हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि बुधवार को आई सैंपल की रिपोर्ट में 18 लोग संक्रमित निकले हैं। वहीं, 14 लोग स्वस्थ हुए हैं। स्वस्थ हुए लोगों को उनके घर भेजा जा रहा है। संक्रमित निकले मरीजों को अस्पताल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने प्रशासनिक व पुलिस महकमे को निर्देश दिए हैं कि सोशल डिस्टेंस का पालन न और मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना लगाएं। संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंस का पालन करना बहुत जरूरी है। बेवजह घर से न निकलें। कहा कि लॉकडाउन में काफी ढील दी गई है। उसका दुरुपयोग न करें। बैंक जाएं तो मास्क अवश्य लगाएं। भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों में जब बहुत आवश्यकता हो तभी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि इस बीमारी का ज्यादा खतरा नगरीय क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। इसलिए नगर पालिका व नगर पंचायतों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि नगर में नियमित रूप से सैनिटाइजर व एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाए। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष रूप से साफ सफाई व सैनिटाइजेशन पर ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed