{"_id":"5eefa3c78ebc3e42dc3a3dd1","slug":"corona-auraiya-news-knp5668318193","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी समेत तीन आए पॉजिटिव, एक्टिव केस 36","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटी समेत तीन आए पॉजिटिव, एक्टिव केस 36
विज्ञापन
औरैया। रविवार को शाम आई सैंपल की जांच रिपोर्ट में मां-बेटी समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। तीनों को दिबियापुर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अभी तक 92 संक्रमित सामने आ चुके हैं। 54 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, दो की मौत हो चुकी है। इस तरह अब एक्टिव केस 36 हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि रविवार को तीन सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें बिधूना ऐरवाकटरा क्षेत्र के गांव दोवामाफी निवासी 50 वर्षीय महिला और उसकी 20 वर्षीय पुत्री है। तीसरा बिधूना के गांव पढ़ोना बेला निवासी 38 वर्षीय युवक है। तीनों दिल्ली से आए थे।
इन सभी के सैंपल 16 जून को जांच के लिए भेजे गए थे। रविवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तीनों को दिबियापुर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि रविवार को दिबियापुर कोविड अस्पताल में भर्ती 32 वर्षीय युवती देवराय का पुरवा भाग्यनगर निवासी स्वस्थ हो गई है, जिसे घर भेजा गया है।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि रविवार को 130 सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है। इसमें 57 पॉजिटिव व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले और 68 प्रवासी व अन्य शामिल हैं। अब 290 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 4069 लोगों के सैंपलों की जांच कराई गई है।