फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

नहर बाजार के बाद अब सराय बाजार भी सील

Tue, 16 Jun 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
corona
अछल्दा/अजीतमल। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अछल्दा में सराय बाजार और अजीतमल में सिद्धार्थ नगर क्षेत्र को सील कर दिया है। क्षेत्र की दुकानों को बंद करा दिया गया है। लोगों को हिदायत दी गई है कि वह बिना वजह से घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन

सोमवार को पांच कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसमें से अछल्दा के घसारा निवासी व एक नहर बाजार निवासी व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। हाल में ही नहर बाजार में पिता-पुत्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इस क्षेत्र को लोहा मंडी तक सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, अब नहर बाजार में एक व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने के बाद लोहा मंडी से लेकर सराय बाजार को भी सील कर दिया है। सराय बाजार भी नहर बाजार से जुड़ा हुआ है। इसके चलते इस बाजार को भी सील किया गय। कस्बे का आधा बाजार लगभग सील हो चुका है। यहां भी दुकानें अब 14 दिनों तक बंद रहेंगी। अछल्दा ब्लॉक में नहर बाजार में 3, सैनपुर में 1, सलेमपुर में 1, घसारा में 1 समेत कुल मरीजों की संख्या 6 हो गई है। घसारा में भी पुलिस ने बिना वजह निकलने पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अजीतमल में ग्राम पंचायत बाबरपुर देहात के मोहल्ला सिद्धार्थनगर को मंगलवार को सील कर दिया गया। मोहल्ले के लोगों को घरों से न निकलने की हिदायत दी गई है। सिद्धार्थनगर में दिल्ली से आए एक परिवार के चार लोगों में से पिता व पुत्री संक्रमित मिले हैं।

एसडीएम विजेता ने सीओ कमलेश नारायण पांडेय, कोतवाली निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के साथ मंगलवार को मोहल्ले में पहुंचे और गलियों को बैरिकेडिंग लगाकर सील करा दिया। वहीं, नगरपंचायत बाबरपुर अजीतमल सैनिटाइज कराया गया। एसडीएम विजेता ने बताया कि परिवार के 11 लोगों को सैंपलिंग के लिए चिचैली भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed