{"_id":"61f97e7403ee7f5b001718b3","slug":"corona-auraiya-news-auraiya-news-knp6783516190","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण दर में आई कमी, मिले 10 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण दर में आई कमी, मिले 10 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना की तीसरी लहर में एक दिन में सबसे कम मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत महसूस की है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में 14 साल की किशोरी समेत 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिले में अब संक्रमितों की 793 और सक्रिय मामलों की संख्या 182 पहुंच गई है। जबकि 606 लोग ठीक हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक संक्रमण से बचने के लिए सर्तकता बेहद जरूरी है। लोगों को मास्क लगाकर घरों से निकलना चाहिए और सामाजिक दूर का पालन करना चाहिए। एसीएमओ डा. शिशिरपुरी ने बताया कि संक्रमण दर में थोड़ी कमी आई है। तीसरी लहर में एक दिन में 40 से 45 मरीज तक मिल चुके हैं।
जबकि मंगलवार को दस संक्रमित मिले। वहीं 39 मरीज स्वस्थ हुए। विभाग की ओर निरंतर जांच का सिलसिला जारी है। मरीजों को घर व अस्पताल जहां जरूरी समझा जा रहा है, वहां उचित इलाज भी उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग की टीमें घर-घर जाकर मरीजों का पता कर रही हैं और उन्हें दवाएं उपलब्ध करा रही हैं। फिलहाल 169 होमआइसोलेशन पर है। जबकि 13 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।