{"_id":"61e5aebda26c6d50bf2f8a24","slug":"corona-auraiya-news-auraiya-news-knp6758760110","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मी समेत 37 मिले नए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मी समेत 37 मिले नए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। सोमवार को एक स्वास्थ्य कर्मी समेत 37 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें छह संक्रमित गेल गांव के हैं। सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं।
कोविड नियमों का पालन न करना लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण पांव पसार चुका है। इसके बावजूद लोग संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक नहीं दिख रहे हैं। अधिकांश लोग बाजारों, सड़कों, सरकारी दफ्तरों, अस्पताल व अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर बिना मास्क घूमते हुए दिख रहे हैं। सवारी वाहनों में शारीरिक दूरी न के बराबर दिख रही है।
सोमवार को सीएचसी दिबियापुर के स्वास्थ्य कर्मी समेत 37 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 297 हो गई है। एक्टिव केस 220 हैं। सात मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। 213 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 14 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों से कोविड नियमों का पालन कर खुद को सुरक्षित रखने की अपील की है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि दो हजार से अधिक लोगों की एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। जिन लोगों में ओमिक्रॉन के लक्षण मिल रहे हैं, उनकी भी जांच के लिए जीनोम सैंपलिंग हो रही है। अभी तक जिले में ओमिक्रॉन का कोई मरीज नहीं मिला है। बीमारी से बचने के लिए टीकाकरण कराना और कोविड नियमों का पालन करना ही अहम उपाय है।