फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona,auraiya news

कोरोना और चुनाव के बीच बैंड, बाजा, बारात पर लगा ग्रहण

Wed, 12 Jan 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
corona,auraiya news
दिबियापुर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका लगातार प्रबल होती जा रही है। इसी बीच विधानसभा चुनाव की तिथियों की भी घोषणा हो गई है। ऐसे में जो लोग जनवरी और फरवरी में विवाह की तैयारियां कर रहे हैं उनके सामने असमंजस की स्थिति खड़ी हो गई है। कोरोना के चलते पाबंदी लगी तो सारी तैयारियां धरी की धरी रह जाएंगी। अगर शर्तों के साथ समारोह की छूट मिली भी तो गेस्ट हाउस और बस आसानी से मिलेंगी भी कि नहीं इसे लेकर भी ऊहापोह की स्थिति है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए मांगलिक कार्यक्रमों में लोगों की संख्या निर्धारित करने को लेकर गाइड लाइन जारी हो चुकी है। इस बीच औरैया जिले में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान की भी तिथि घोषित हुई है। 20 जनवरी से विवाह के योग बन रहे हैं। जनवरी में छह शुभ तिथियां हैं। इसके अलावा फरवरी में आठ शुभ योग हैं। कोरोना जिस रफ्तार से बढ़ रहा है उसे देखते हुए सरकार कब नये नियम लागू कर दे, इसे लेकर शादी वाले घरों में असमंजस की स्थिति है। उधर, 20 फरवरी को मतदान के दिन और इससे पहले दो दिन 18 और 19 फरवरी को भी शुभ लग्न हैं। जिन लोगों ने इन तिथियों में विवाह तय कर रखा है वह खासे परेशान हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बरात के लिए वाहनों की समस्या सबसे ज्यादा होगी। क्योंकि अधिकतर वाहन चुनाव में अधिग्रहीत किए जा चुके होंगे। कोरोना गाइड लाइन भी पालन करने की मजबूरी होगी। धारा 144 तो अभी से लागू हो चुकी है। कुछ और सख्त नियम आने वाले दिनों में लागू हो सकते हैं। यही कारण है कि लोग गेस्ट हाउस, बैंड, बाजा, गेस्ट हाउस, फोटोग्राफरों की बुकिंग करने से अभी कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed