{"_id":"9f9aad2d40c18b5f98070e578a3686da","slug":"converged-on-the-school-s-mission-shicshadikari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल चलो अभियान को लेकर जुटे शिक्षाधिकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल चलो अभियान को लेकर जुटे शिक्षाधिकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 05 Mar 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी 1 अप्रैल से शुरु हो रहे शिक्षा सत्र की तैयारी पूरी करने को बेसिक शिक्षा विभाग जी जान से जुटा हुआ है। इसी क्रम में बुधवार को स्कूल चलो अभियान की सफलता को लेकर यूआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी ने बैठक की। बैठक में बीईओ उपेंद्र प्रताप सिंह ने प्रधानाध्यापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह अपने-अपने विद्यालयों के सेवित क्षेत्रों में घर-घर जाकर 6 से 14 वर्ष के स्कूल न जाने वाले बच्चों की चिहिन्त कर सूची हरहाल में एक अप्रैल तक कार्यालय को उपलब्ध करा दें। वहीं प्राथमिक शिक्षा की मुख्य धारा की दायरे से दूर शतप्रतिशत बच्चों का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को विद्यालय क्षेत्र में स्कूल चलो रैली निकाले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल चलो रैली को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, वार्ड सभासदों एवं समाजसेवियों से सहयोग प्रदान करने की अपील की है। बैठक में सह समंवयक बृजेश कुमार मिश्रा, उत्कल मिश्रा, सुनील कुमार, देवेश कुमार व सौरभ वर्मा ने स्कूल चलो अभियान व बाल शिक्षा अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में नगर क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्याक मौजूद रहे।
विज्ञापन