फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Consumers should get adequate electricity: Chairman

उपभोक्ताओं को मिले पर्याप्त बिजली : सभापति

Sat, 26 Apr 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 26 Apr 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Consumers should get adequate electricity: Chairman
बैठक करते अधिकारी। - फोटो : बैठक करते अधिकारी।
औरैया। सभापति दिनेश कुमार गोयल ने शनिवार को प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति की बैठक की। इसमें औरैया, कन्नौज व इटावा जनपद के बिजली विभाग के अफसर शामिल हुए।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली मिलनी चाहिए। बैठक में विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मर व रखरखाव, मीटर रीडरों के क्षेत्र के बदलाव, विभागीय भ्रष्टाचार व अन्य प्रकरणों की समीक्षा कर प्रगति ली गई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में सभापति ने कहा कि लाइनलॉस वाले फीडरों को चिह्नित करें और उनका जल्द समाधान कराएं। विद्युत संबंधी शिकायत का समय पर निस्तारण करें। समिति के सदस्य विजय बहादुर पाठक ने भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद औरैया में हाल ही में हुई लाइनमैन की मृत्यु मामले में आश्रित को धनराशि न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। मुख्य अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि नियमानुसार कार्रवाई कर संबंधित पीड़ित परिवार को सहायता राशि दी जाए।
बैठक में राजीव कुमार अधीक्षण अभियंता कन्नौज द्वारा सदन में विद्युत विभाग से संबंधित एजेंडा बिंदुओं का सही उत्तर नहीं दे पाए। जिस पर नाराजगी जताते हुए सभापति ने स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने निर्देशों का अनुपालन करने को कहा।

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में सदस्य सलिल विश्नोई, विजय बहादुर पाठक, जितेंद्र सिंह सेंगर, रतन पाल, उप सचिव संजय कुमार अग्रहरि, समीक्षा अधिकारी पुनीत दुबे, अपर निजी सचिव अजय कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, एसपी अभिजित आर शंकर, एडीएम महेंद्र पाल सिंह, सीडीओ संत कुमार, मुख्य विकास अधिकारी कन्नौज राम कृपाल चौधरी, मुख्य अभियंता एएन गुप्ता सहित विद्युत विभाग के जनपद औरैया, इटावा व कन्नौज के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता सहायक अभियंता तथा अवर अभियंता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed